मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी
- फोटो : ANI
हेमा मालिनी
फरवरी 2004 में आधिकारिक तौर पर हेमा मालिनी ने भाजपा से जुड़कर राजनीति में कदम रखा था। चुनाव प्रचार के दौरान मथुरा की गलियों में हेमा मालिनी कभी फसल काटती दिखती हैं, तो कभी ट्रैक्टर की सवारी करते। मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने एक बार मथुरा में बंदरों की परेशानी को लेकर अजीब बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में बंदरों को केवल फल खिलाने चाहिए। यहां आने वाले पर्यटकों ने उन्हें समोसे और फ्रूटी खिलाकर बिगाड़ दिया है।