फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस में गिरफ्तार करण की दोस्त पूजा बेदी का खुलासा, 'लड़की कहती थी बिना शादी के संबंध...'

Wed, 08 May 2019 01:26 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
karan oberoi
'स्वाभिमान' और 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से पॉपुलर होने वाले एक्टर करण सिंह ओबेरॉय पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है । इस मामले में पुलिस ने करण को हिरासत में ले लिया । जब करण को कोर्ट में पेश किया गया तो वो रो पड़े । अब करण के सपोर्ट में पूजा बेदी और बैंड ऑफ बॉयज आए हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
karan oberoi - फोटो : social media
पूजा बेदी और करण ओबेरॉय पिछले 15 सालों से दोस्त हैं । अपने बयान में पूजा बेदी ने कहा, 'मैं इस खबर को पढ़कर बहुत परेशान हूं कि कैसे कुछ महिलाएं अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करती हैं । मुझे ये समझ नहीं आ रहा कि शादी का झांसा देकर कोई कैसे रेप कर सकता है ।'
विज्ञापन

3 of 5
pooja bedi
पूजा बेदी ने लड़की को लेकर खुलासा किया, 'मैंने उन दोनों की चैट पढ़ी थी । उसने लिखा था कि क्या हम बिना फ्यूचर के बारे में सोचे रिश्ता बना सकते हैं । मेरे शरीर को इसकी जरूरत है । तुम मुझे बताना कि क्या करना चाहते हो।' पूजा कहती हैं कि इस मैसेज से साफ है कि ये एक तरफा प्यार था । लड़की ने करण को फंसाया है । 

4 of 5
करन ओबरॉय
इसके अलावा बैंड ऑफ बॉयज के सदस्य चैतन्य, करण ओबेरॉय को 2001 से जानते हैं । उन्होंने बताया कि किस तरह से करण एक बेहद सभ्य इंसान हैं । जिस तरह से उनपर इल्जाम लग रहे हैं वो बिल्कुल अविश्वसनीय हैं । चैतन्य ने कई उदाहरण देकर बताया कि करण और महिला के बीच में कोई जिस्मानी संबंध नहीं था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करन ओबरॉय
एक्ट्रेस अन्वेशी जैन भी करण ने समर्थन में आई हैं । अन्वेशी, करण को अपना मेन्टॉर मानती रही हैं । अन्वेशी ने लड़की पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि वो करण और उनके परिवार को काला जादू करके कई बार परेशान करती रही है । अन्वेशी ने भी बताया कि उन्होंने दोनों की चैट पढ़ी है ।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें