फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल के साथ अकल: दूसरे गीतों से प्रेरित हैं बॉलीवुड के ये गाने, पढ़कर चौंक जाएंगे आप

Sat, 08 May 2021 06:11 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड गाने - फोटो : Social media

वैसे तो पूरे विश्वभर में फिल्मों की निर्माण होता है, लेकिन भारत में इसकी संख्या पर गौर करें तो ये संसार के अन्य देशों के मुकाबले अधिक है। बॉलीवुड पूरी दुनिया में सबसे अधिक फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। इनमें कई बार बेहतरीन मूवीज बनती है तो कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जो दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पातीं। किसी उपन्यास, हॉलीवुड या साउथ फिल्मों के रीमेक का भी यहां खूब चलन है। रीमेक के नाम पर फिल्मों के साथ-साथ गानों की भी धड़ल्ले से धुनें खूब कॉपी की गई हैं। और यह कोई पहली मरतबा नहीं है, बल्कि 30 साल और उससे पहले भी कुछ ऐसे गाने हैं जिनकी धुन कॉपी की गई है और विदेशियों की खूब नकल उतारी गई। आज हम ऐसे ही गानों के बारे में बताएंगे जो विदेशी गानों से कॉपी किए गए।

विज्ञापन

2 of 6
नींद चुराई मेरी - फोटो : Social media
नींद चुराई मेरी (Neend Churayee Meri)

फिल्म 'इश्क' का ये गाना काफी हिट हुआ था। इसे कुमार सानू, उदित नारायण, अलका याग्निक और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था। वहीं, इस गाने की धुन अनु मलिक ने दी थी। ये फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। इसी गाने की धुन को 'गोलमाल अगेन' के 'मैंने तुझको देखा' में कॉपी किया गया था, जिसे नीरज श्रीधर और सुकृति ककर ने गाया। म्यूजिक अनु मलिक के भतीजे अमाल मलिक ने दिया। दरअसल, यह धुन उनकी भी नहीं थी। असल में इसका संगीत 1990 में आए हॉलीवुड पॉप बैंड 'लीनियर सेंडिंग ऑल माय लव (Linear Sending All My Love)' का है।

विज्ञापन

3 of 6
सोचना क्या जो भी होगा - फोटो : Social media
सोचना क्या जो भी होगा (Sochna Kya Jo Bhi Hoga)

1990 में रिलीज हुई फिल्म 'घायल' एक बड़ी हिट फिल्म थी। इसका गाना 'सोचना क्या जो भी होगा' को शब्बीर कुमार, कुमार सानू और आशा भोसले ने मिलकर गाया था और म्यूजिक बप्पी लहरी ने दिया था। लेकिन इस गाने की धुन भी कॉपी है, जो 1981 में आए 'लोरान्डो से फुई (Llorando Se Fue)' के विदेशी गाने से ली गई थी। इसे लॉस कजरकस (Los Kjarkas) ने 1981 में गाया था।

4 of 6
चुरा लिया है तुमने जो दिल को - फोटो : Social media
चुरा लिया है तुमने जो दिल को (Chura Liya Hai Tumne Jo Dil Ko)

1973 में रिलीज हुई 'यादों की बारात' फिल्म के गाने का संगीत भी ऑरिजनल नहीं था। गाने 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' को आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने गाया था। आरडी बर्मन द्वारा दिया गया संगीत हूबहू 1969 में बना हॉलीवुड गाना 'इफ इट ट्यूजडे दिस मस्ट बी बेल्जियम (If It's Tuesday, This Must Be Belgium)' से मिलता है। ये 'बजौरा (Bojoura)' का गाना था।

विज्ञापन

5 of 6
कोई यहां अहा नाचे नाचे कोई वहां - फोटो : Social media
कोई यहां अहा नाचे नाचे कोई वहां (Koi Yahan Aha Nache Nache Koii Wahan)

1982 में रिलीज हुई फिल्म 'डिस्को डांसर' जबरदस्त हिट फिल्म थी। बॉलीवुड को पहली बार डांस वाली कोई फिल्म मिली थी। इसके गानों ने इंडियन मार्केट में जबरदस्त कौतूहल मचा दिया था। इसका एक गाना 'कोई यहां अहा नाचे नाचे कोई वहां' को उषा उथुप और बप्पी लहरी ने गाया था। वहीं, गाने में म्यूजिक बप्पी लहरी ने दिया था। इस गाने की धुन भी कॉपी बताई जाती है। ये 1979 में रिलीज हुआ हॉलीवुड एल्बम 'बगल्स (Buggles)' का गाना 'वीडियो किल्ड रेडियो स्टार (Video Killed The Radio Star)' का म्यूजिक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओम शांति ओम - फोटो : Social media
ओम शांति ओम (Om Shanti Om)

'कर्ज' में ऋषि कपूर ने दमदार अभिनय किया था। 1980 में रिलीज हुई फिल्म बड़ी हिट थी, जिसके गाने भी काफी लोकप्रिय थे। एक गाना 'ओम शांति ओम' को किशोर कुमार ने गाया था। वहीं, इसका संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल और शांताराम कुंडालकर ने तैयार किया था। दरअसल, ये 'लॉर्ड शॉर्टी (Lord Short)' का गाना 'शांति ओम (Shanti Om)' का कॉपी था।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें