वैसे तो पूरे विश्वभर में फिल्मों की निर्माण होता है, लेकिन भारत में इसकी संख्या पर गौर करें तो ये संसार के अन्य देशों के मुकाबले अधिक है। बॉलीवुड पूरी दुनिया में सबसे अधिक फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। इनमें कई बार बेहतरीन मूवीज बनती है तो कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जो दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पातीं। किसी उपन्यास, हॉलीवुड या साउथ फिल्मों के रीमेक का भी यहां खूब चलन है। रीमेक के नाम पर फिल्मों के साथ-साथ गानों की भी धड़ल्ले से धुनें खूब कॉपी की गई हैं। और यह कोई पहली मरतबा नहीं है, बल्कि 30 साल और उससे पहले भी कुछ ऐसे गाने हैं जिनकी धुन कॉपी की गई है और विदेशियों की खूब नकल उतारी गई। आज हम ऐसे ही गानों के बारे में बताएंगे जो विदेशी गानों से कॉपी किए गए।