लीला नायडू
उनकी कई फिल्में ऐसी हैं जिन्हें आज भी उनके बेजोड़ अभिनय के लिए याद किया जाता है, इनमें 'ये रास्ते हैं प्यार के'. 'उम्मीद, 'आबरू', 'द गुरू' जैसी फिल्में शामिल हैं। हिंदी फिल्मों के अलावा लीला नायडू ने कुछ इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया। 1964 में आई फिल्म 'बागी' की उनकी आखिरी हिंदी फिल्म थी। जहां लीला नायडू प्रोफेशनल लेवल पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहीं थीं तो वहीं उनकी निजी जिंदगी में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा था। मात्र 17 साल की उम्र में ही लीला नायडू ने ओबेरॉय हॉटल के मालिक के बेटे से शादी कर ली थी, लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली।