आज हम बात कर रहे हैं उस अभिनेत्री की जो हिंदी सिनेमा की पहली ब्लॉकबस्टर कहे जाने वाली फिल्म 'कंगन' की हीरोइन रही थी। जी हां हम लीला चिटनिस की बात कर रहे हैं। लीला फिल्मों में नारीवाद की पहली अलमबरदार भी मानी जाती हैं। मशहूर अभिनेता अशोक कुमार ने भी माना था कि बिना कुछ कहे सिर्फ आंखों से अपनी बात समझा देने का हुनर उन्होंने लीला से ही सीखा था। वे पहली भारतीय अभिनेत्री थीं, जिन्होंने 1941 में 'लक्स' साबुन के लिए विज्ञापन फिल्म में काम किया। उन्होंने उस दौर में फिल्मों में काम करने का फैसला लिया जब महिलाओं के लिए ये किसी पाप से कम नहीं माना जाता था। लीला चिटनिस की पुण्यतिथि पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ रोचक किस्से।
लीला चिटनिस की कम उम्र में ही शादी हो गई थी और वह चार बच्चों की मां भी बन गईं थी। लेकिन उनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब उनकी अपने पति से बनती नहीं थी और बच्चों की परवरिश के लिए उन्हें एक मुश्किल सफर तय करना पड़ा। आइए डालते हैं एक नजर उनके जीवन पर ...