फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सोशल मीडिया पर चलता है बॉलीवुड सितारों के इन हमशक्लों का सिक्का, आप भी खा जाएंगे धोखा

Wed, 14 Jul 2021 08:32 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सितारे और उनके हमशक्ल - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया में एक शक्ल के सात लोग होते हैं, ये सिर्फ कहा ही नहीं जाता बल्कि इसका प्रमाण भी है। फिल्मी जगत में अब तक कई सितारों के हम हमशक्ल देख चुके हैं। जिसमें आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, सलमान खान सहित कई कलाकारों के नाम शामिल हैं। स्टार्स के इन हमशक्ल में से कुछ ने तो खूब नाम कमाया। कुछ फिल्म स्टार्स के हमशक्ल रिल्स पर खूब धमाल मचा रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं सितारों के हमशक्ल पर...

प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल हैं अमायरा डोंगरे
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल अमायरा डोंगरे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर प्रियंका चोपड़ा के फिल्मी सीन को रिक्रिएट करती रहती हैं। अमायरा डोंगरे के वीडियो पोस्ट पर लोग कमेंट कर उनकी अदाकारी की तारीफ करते हैं और उन्हें बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा कहते हैं। इसके अलावा, अमायरा डोंगरे प्रिंयका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करती हैं। वह प्रियंका की हर तस्वीर और वीडियो पोस्ट की कॉपी करती हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
आलिया भट्ट और सनाया - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और सनाया
उत्तराखंड की यंग लड़की सनाया का कुछ समय पहले एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह हूबहू आलिया की कॉपी करती नज़र आ रही थी। सनाया ने सोशल मीडिया पर आलिया के डायलॉग बोलते हुए कई वीडियो बनाए थे।
विज्ञापन

3 of 7
अजय देवगन और कैलाश चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन और कैलाश चौहान
अजय देवगन की दीवानगी उनके फैन्स के बीच सिर चढ़कर बोलती है। तभी इंस्टाग्राम पर कैलाश चौहान अपने वीडियो डालते हैं, और अजय देवगन का हमशक्ल होने पर उन्हें खूब पार मिलता है।कैलाश चौहान के इंस्टाग्राम पर कई वीडियो वायरल हैं, इन वीडियो में वह कहीं अजय देवगन के डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं तो कहीं उनके गानों पर एक्सप्रेशंस दे रहे हैं। इस तरह कैलाश चौहान के इन वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। वैसे वह देखने में हूबहू पुराने दौर के अजय देवगन जैसे लगते हैं। 



 

4 of 7
मधुबाला-प्रियंका कंडवाल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका कंडवाल रिल्स पर फेमस एक्ट्रेस मधुबाला की तरह दिखती हैं और उन्होंने अपने इशारों से फैंस को दीवाना बना दिया है।
विज्ञापन

5 of 7
श्रीदेवी और राखी  - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी और राखी 
दिवगंत खूबसूरत एक्ट्रेस श्रीदेवी की एक हमशक्ल हैं जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। श्रीदेवी की हमशक्ल का नाम राखी है। राखी सोशल मीडिया पर श्रीदेवी की हमशक्ल के तौर पर मशहूर हैं। राखी का फेसकट और स्माइल दोनों श्रीदेवी से मिलते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
अम्मुज अमृता-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वाली इस लड़की का नाम अम्मुज अमृता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करीना कपूर और शनाया सचदेवा - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर और शनाया सचदेवा
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की एक फैन शनाया सचदेव हूबहू उनके जैसी दिखती हैं। दरअसल, शनाया सचदेवा, करीना की हमशक्ल लगती हैं। उनके वीडियोज देखकर सभी चौंक गए थे। शनाया न सिर्फ उनके डायलॉग्स पर वीडियोज बनाती थीं, वह उनके लुक्स को भी रीक्रेट करती थीं।शनाया की टिक टॉक पर अच्छी फैन फॉलोइंग हो गई थी। लेकिन टिक टॉक बैन होने के बाद वह गायब हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें