फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर का इलाज करने वाले डॉक्टर का खुलासा, स्वर कोकिला के आखिरी पलों से कराया रूबरू

Mon, 07 Feb 2022 04:18 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। लता मंगेशकर के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही पूरा देश गमहीन हैं। लता जी को चाहने वालों के लिए इसे बात को मानना अभी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। लता मंगेशकर के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही पूरा देश गमहीन हैं। लता जी को चाहने वालों के लिए इसे बात को मानना अभी भी मुश्किल हो रहा है। इसी बीच अब आखिरी समय में लता की इलाज कर रहे डॉक्टर ने स्वर कोकिला के अंमित पलों के बारे में बातचीत की। लता जी का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि आखिरी समय पर भी लता जी के चेहरे पर मुस्कान थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर ने बताया कि जब भी लता जी कि तबीयत बिगड़ती थी, मैं ही उनका इलाज करता था। लेकिन इस बार उनकी हालत हर दिन बिगड़ती ही जा रही थी। उन्होंने आगे कहा कि, हमने पूरी कोशिश की, लेकिन हम उन्हें बचा नहीं सके। डॉक्टर ने ये भी बताया कि जब लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थीं तो वह कहती थीं कि सबका बराबर से ध्यान रखा जाना चाहिए। इतना ही नहीं इलाज के लिए जो भी करना होता वह करती थीं।’

विज्ञापन

2 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : social media

लता जी के व्यवहार के बारे में बताते हुए डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा कि मैं उनकी मुस्कान हमेशा याद रखूंगा। अपने आखिरी पल में भी लता जी के चेहरे पर सिर्फ मुस्कान थी। बीते कुछ सालों से उनकी हालत लगातार बिगड़ने की वजह से वह ज्यादा लोगों से मिल नहीं पाती थी। इस बार भगवान कुछ और ही चाह रहा था। इसलिए वह दुनिया से चली गईं।

विज्ञापन

3 of 5
ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि - फोटो : Twitter @IIMMDelhi

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान कोरोना के बाद वह निमोनिया की भी चपेट में आ गई थी, जिसके बाद से वह लगातार आईसीयू में भर्ती थी। हालांकि, कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल रहा था। 

4 of 5
ITBP के जवान ने लता मंगेशकर को दी इस तरह श्रद्धांजलि - फोटो : Twitter @annamalai_k

लेकिन फिर शनिवार को उनकी हालत नाजुक होने की खबर ने सबको चिंता में डाल दिया था। लता जी की सलामति के लिए फैंस से लेकर परिवार तक के सभी लोग दुआ कर रहे थे। कौन जानता था कि रविवार की सुबह पूरे देश में लिए दुख भरी खबर लेकर आने वाली है। और 6 फरवरी सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंतिम सफर पर लता मंगेशकर - फोटो : एएनआई

लता मंगेशकर की मौत की खबर सुन जहां सभी लोग स्तब्ध थे तो वहीं कई लोगों की आखों में आंसू थे। इस दुनिया से विदा ले चुकीं लता जी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया गया। लता मंगेशकर ने अपने 80 साल के करियर में कई मशहूर गानों को अपनी आवाज दी। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनके सुर, उनकी आवाज हमेशा लता जी की यादें ताजा रखेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें