फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Assembly Election: भाजपा में शामिल हुईं माही गिल, बीते साल किया था कांग्रेस के लिए प्रचार

Mon, 07 Feb 2022 03:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अभिनेत्री माही गिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंजाब की सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी। इसी बीच अभिनेत्री माही गिल भाजपा में शामिल हो गई हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अभिनेत्री माही गिल और पंजाबी अभिनेता-गायक हॉबी धालीवाल, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री-पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत और पंजाब भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। माही गिल को उनके दमदार अभिनय के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा माही ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। और पंजाब में उनकी काफी पैन फॉलोइंग है। अब उनकी राजनीतिक पारी की शुरुआत भी हो चुकी है।
 
विज्ञापन

2 of 4
माही गिल - फोटो : सोशल मीडिया
देव डी की एक्ट्रेस ने पिछले साल दिसंबर में वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस उम्मीदवार हरमोहिंदर सिंह लकी के लिए प्रचार किया था। इस दौरान जब उनसे राजनीति में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि लकी उनके बचपन के दोस्त हैं और वह केवल उनका साथ दे रही थीं। उनकी राजनीति में शामिल होने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन

3 of 4
Mahie Gill
माही ने गुलाल, आगे से राइट, दबंग, साहेब बीवी और गैंगस्टर, पान सिंह तोमर, दबंग 2, साहेब बीवी और गैंगस्टर्स रिटर्न्स, जंजीर,  दुर्गामती जैसी फिल्मों में काम किया है। माही गिल का असली नाम रिंपी कौर गिल है। माही एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और मुख्य रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

4 of 4
माही गिल - फोटो : इंस्टाग्राम
माही गिल को साल 2009 में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव डी' से बॉलीवुड में पहचान मिली। फिल्म देव डी के बाद माही ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए। माही गिल ने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम करने के अलावा माही ने तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें