पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री लारा दत्ता अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। लारा दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को रिप्लाई करने के साथ ही ट्रोलर्स को करारा जवाब देना भी बखूबी जानती हैं। हाल ही में उनके एक फैन ने एक्ट्रेस से एक सवाल पूछा। इस पर लारा ने जो जवाब दिया उसकी सभी तारीफ कर रहे हैं। लारा के इस हाजिर जवाब से उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। हम आपको इस पूरे माजरे के बारे में बताएं उससे पहले लारा दत्ता के फिल्मी करियर के बारे में आपको बताते हैं।
इस फिल्म से शुरू किया था एक्ट्रेस ने अपना करियर
साल 2000 में उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसके बाद साल 2003 में फिल्म 'अंदाज' से उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था। लारा ने 'पार्टनर', 'मस्ती', 'नो एंट्री', 'भागम भाग', 'हाउसफुल', 'चलो दिल्ली' जैसी कई हिट फिल्में की हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'बेलबॉटम' में भी लारा नजर आने वाली हैं। अब आपको बताते हैं आखिर किस बात पर लारा दत्ता ने यूजर को जवाब दिया है।