फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha Day 10: 'लाल सिंह चड्ढा' का दसवें दिन बुरा हाल, सारी भाषाओं को मिलाकर हुई सिर्फ इतनी कमाई

Sun, 21 Aug 2022 12:37 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना कपूर और आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को रिलीज हुई थी, आज इसे सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे दस दिन हो चुके हैं। मेगा बजट में बनी आमिर की ये फिल्म अपने दस दिनों में भी लागत का आधा हिस्सा तक निकालने में विफल साबित हुई है और इसी के साथ ये फिल्म इस साल की फ्लॉप फिल्मों में शुमार हो गई है, क्योंकि 'लाल सिंह चड्ढा' का बॉयकॉट सिर्फ सोशल मीडिया ट्रेंड तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका पूरा असर बॉक्स ऑफिस की कमाई पर साफ नजर आ रहा है। ये फिल्म हर बढ़ते दिन पर घटती कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से जद्दोजहद कर रही है, उसे देखकर तो साफ पता चल रहा है कि दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया है। फिलहाल इसका दसवें दिन का शुरुआती कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन

2 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'लाल सिंह चड्ढा' एडवांस बुकिंग की बदौलत पहले दिन तो 11.50 करोड़ की ठीक-ठाक ओपनिंग करने में कामयाब रही, लेकिन इसके अगले दिन से यह लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है। दिन प्रतिदिन 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। हाल ये हैं कि दसवें दिन भी ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट की आधी कमाई भी नहीं निकाल पाई है।  
विज्ञापन

3 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता रहे हैं, जिन पर मेकर्स आंख मूंदकर भरोसा करते हैं, कि फिल्म हिट होगी। हालांकि 'लाल सिंह चड्ढा' जिस तरह से डिजास्टर साबित हो रही है। वह तो शायद मेकर्स या फिर अभिनेता ने खुद भी नहीं सोचा होगा। फिलहाल इस फिल्म ने रिलीज से नौवें दिन तक तकरीबन 52.60 करोड़ की कमाई है, वहीं शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने देश में सभी भाषाओं में महज 1.50 करोड़ की कमाई की है। जिसके हिसाब से फिल्म ने दस दिनों में सिर्फ 54 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित 'लाल सिंह चड्ढा' 1994 की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की  हिंदी रीमेक है। जहां टॉम हैंक्स की फिल्म को खूब पसंद किया गया था, वहीं आमिर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है। फिल्म में आमिर और करीना की जोड़ी बनाई गई है, जबकि एक्ट्रेस मोना सिंह ने खुद से उम्र में बड़े आमिर खान की मां का किरदार अदा किया है। फिलहाल मेकर्स का कहना है कि उनका पैसे डूबा नहीं है क्योंकि 'लाल सिंह चड्ढा' विदेशों में अच्छा कारोबार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें