फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karthikeya 2 Day 8: कार्तिकेय 2 को मिला वीकएंड का जबरदस्त फायदा, फिल्म ने की अब तक की सबसे धांसू कमाई

Sun, 21 Aug 2022 12:02 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की बिनी बजट फिल्म 'कार्तिकेय 2' का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह फिल्म 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस एक हफ्ते में फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। खास बात ये है कि फिल्म के हिंदी वर्जन को भी खूब पसंद किया जा रहा है और जहां हिंदी पट्टी के दर्शक बॉलीवुड की फिल्मों को नकार रहे हैं तो वहीं, इस फिल्म को दर्शकों द्वारा अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'कार्तिकेय 2' की कमाई में आठवें दिन जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस फिल्म ने शुक्रवार यानी सातवें दिन 5.81 करोड़ रुपये की कमाई की थी और अब शनिवार को इस फिल्म के कलेक्शन में तेजी से इजाफा हुआ है। इस फिल्म ने अपने आठवें दिन 7.80 करोड़ की कमाई की है, जो काफी शानदार है। इस फिल्म की कुल कमाई 43.81 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इस कलेक्शन से साफ है कि 'कार्तिकेय 2' वीकएंड का पूरा फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिकेय 2 - फोटो : social media
रविवार का दिन काफी खास
'कार्तिकेय 2' ने अपनी रिलीज का एक हफ्ता पूरा कर लिया है और बीते एक हफ्ते में इस फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव रहा है। लेकिन वीकएंड आते ही फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली है और अब रविवार का दिन इस फिल्म के कलेक्शन के लिए काफी ज्यादा खास है। वहीं, इस फिल्म के लिए हिंदी वर्जन में कमाई भी काफी अहम हो गई है। दावा है कि 'कार्तिकेय 2' सिर्फ हिंदी वर्जन में लगभग 15 करोड़ रुपये तक कलेक्शन कर सकती है, जो इस पूरी फिल्म का आधा बजट है। 
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यहां देखें किस दिन कितनी रही कमाई
 
दिन  हिंदी में कमाई (करोड़ में)  तेलुगू में कमाई (करोड़ में)  एक दिन की कमाई
(करोड़ में)
पहला 0.07 4.97 5.04 
दूसरा 0.28 5.51  5.79
तीसरा 1.1 6.19 7.29 
चौथा 1.28 3.08 4.36 
पांचवा 1.38 2.5  3.88 
छठा 1.64  2.2 3.84
सातवां 3.46 3.35  6.00
आठवां ---- ---- 7.80  (लगभग)
  कुल कमाई   43.81 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें