फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे कम उम्र की अरबपति बनीं काइली जेनर, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग को भी दी मात

Wed, 06 Mar 2019 07:47 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kylie jenner
टीवी स्टार काइली जेनर ने दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति का खिताब अपने नाम कर लिया है। काइली की उम्र 21 साल है और वह एक कॉस्मेटिक कंपनी 'काइलीकॉस्मेटिक्स' की मालकिन हैं। 'काइलीकॉस्मेटिक्स' 360 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ टॉप पर पहुंच गई है। इस कंपनी की शुरुआत साल 2016 में हुई थी और कंपनी की वेल्यू 90 करोड़ डॉलर बताई जा रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Kylie Jenner
काइली की नेटवर्थ में बढ़ोतरी की वजह में टीवी स्टिंट्स और एंडोर्समेंट को बताया जा रहा है। इस मामले में उन्होंने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को भी मात दे दी है। गौरतलब है कि मार्क ने अरबपति बनने की सफलता मात्र 23 साल की उम्र में हासिल की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
kylie jenner
बात करें काइली के परिवार की तो बता दें कि वह टीवी स्टार किम, कोल और कर्टनी कार्दशियन की रिश्ते में सौतेली बहन लगती हैं। काइली ने साल 2017 में ट्रेविस स्कॉट से शादी की। इन दोनों की एक बेटी भी है। काइली के कॉस्मेटिक प्रोड्क्ट्स दुनियाभर में मशहूर है। यहां तक कि हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स भी उनके प्रोड्क्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। उनके ग्राहकों की लिस्ट में बड़े-बड़े अरबपति भी शामिल हैं। 

4 of 5
kylie jenner
दुनियाभर में काइली के एक हजार से ज्यादा स्टोर हैं। इससे पहले काइली ने दुनिया की सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया था। उस दौरान काइली को फोर्ब्स मैगजीन के कवर पेज पर छापा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kylie Jenner
मंगलवार को फोर्ब्स ने 2153 लोगों की एक लिस्ट जारी की। गौरतलब है कि अमेजन के सीईओ जैफ बेजोस अभी लिस्ट में टॉप पर हैं और दुनिया के सबसे अमीर पर्सन हैं। बात करें बेजोस की कुल संपत्ति की तो बता दें कि वह 132 अरब डॉलर के मालिक हैं। वहीं लिस्ट में भारत की तरफ से बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी 13 वें स्थान पर हैं।, काइली का इस लिस्ट में 2057 वां नंबर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें