गुरु रंधावा, सई मंजरेकर, इला अरुण, परितोष त्रिपाठी, अनुपम खेर और अतुल श्रीवास्तव अभिनीत फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' आज यानी 16 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। बीती रात मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें इसके सभी कलाकार और क्रू शामिल हुए। साथ ही कपिल शर्मा, नुसरत भरूचा और जरीन खान समेत कई अन्य बॉलीवुड ए-लिस्टर्स सितारों ने भी विशेष स्क्रीनिंग की शोभा बढ़ाई। आइए फिल्मी सितारों से सजी इस विशेष स्क्रीनिंग की झलकियों पर गौर फरमा लेते हैं-