इसके पहले केआरके ने बॉलीवुड को आड़े हाथ लेते हुए कहा था, 'बॉलीवुड के गुंडे भाई ये तो तू 100 प्रतिशत मानकर चल, कि मैं आउटसाइडर भले ही हूं, लेकिन मैं दूसरा सुशांत सिंह राजपूत नहीं बनूंगा, ना ही मैं मरूंगा और ना ही बॉलीवुड की जीत होगी। इस बार बॉलीवुड की हार होगी। क्योंकि इस बार बॉलीवुड ने गलत आदमी से पंगा लिया है।'