फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना: हर साल 6 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं अभिनेता, जानिए कुल संपत्ति, इन गाड़ियों के हैं शौकीन

Tue, 14 Sep 2021 01:47 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक आयुष्मान खुराना का आज जन्मदिन है। वो 37 साल के हो गये हैं। उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में पैदा हुए अभिनेता आयुष्मान खुराना ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर अलग मुकाम हासिल किया है।फिल्मों में अभिनय करने से पहले वो वीडियो जॉकी थे। उन्हें फिल्म 'विकी डोनर' से खासा पहचान मिली थी। अपने अभिनय के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड और फिल्म फेयर अवॉर्ड से लेकर तमाम पुरस्कार मिले हैं। उनका नाम भारत के सबसे ज्यादा पैसा लेने वाले अभिनेताओं में शामिल है। साल 2020 में टाइम मैगजीन ने आयुष्मान खुराना को दुनिया के 100 प्रभावित करने वाले शख्सियतों की श्रेणी में रखा था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी कुल संपत्ति और साल की कमाई क्या है? इसके अलावा आयुष्मान खुराना को किन गाड़ियों का शौक है। 

एक साधारण से मध्यवर्गीय परिवार में पैदा हुए आयुष्मान खुराना आज की तारीख में लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास कई कारे हैं और वो मुंबई में एक आलीशान, भव्य और बेहद खूबसूरत घर में रहते हैं, जिसका किराया सुनकर आपका हैरान रह जाएंगे। अगली स्लाइड में विस्तार से पढ़िये
 
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : Instagram
43 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं आयुष्मान
आयुष्मान खुराना का नाम इस वक्त बॉलीवुड के महंगे अभिनेताओं में शामिल है। उनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष्मान खुराना की कुल संपत्ति 43 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : फोटो इंस्टाग्राम
हर साल कमाते हैं 6 करोड़ रुपये से ज्यादा
आयुष्मान खुराना हर साल 6 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाते हैं। उनकी कमाई का मुख्य साधन अभिनय, एड और ब्रांड इंडोर्समेंट है। वो रॉयल लाइफस्टाइल जीते हैं। रिपोर्ट की माने तो आयुष्मान खुराना की महीने की कमाई 50 लाख रुपये से अधिक है। वो साल भर में 6 करोड़ रुपये से ज्यागा की कमाई करते हैं। 

4 of 5
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : Instagram
5 लाख रुपये से ज्यादा रेंट देते हैं आयुष्मान
आयुष्मान खुराना  मुंबई के अंधेरी में एक आलीशान घर में रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस भव्य घर का महीने का रेंट 5.25 लाख रुपये है। आयुष्मान के पास मुंबई और चंडीगढ़ में कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : Instagram
आयुष्मान खुराना रॉयल और लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास ऑडी  A6, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज कार, मर्सडिज बेंज-एस क्लास जैसी कई गाड़ियां हैं। एक फिल्म के लिए वो 3-4 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं और ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए एक्टर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा वसूलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें