बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। भाईजान के साथ फिल्म के सभी स्टार्स भी प्रचार में व्यस्त हैं। बीते दिनों पलक तिवारी ने सलमान के सेट पर लड़कियों के लिए बनाए गए कुछ नियमों के बारे में बात की थी, जिस पर शहनाज ने प्रतिक्रिया दी थी। वहीं अब पलक के बयान पर पूजा हेगड़े ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया कि सेट पर भाईजान का व्यवहार कैसा है।