बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर समेत अब तक के रिलीज हुए सभी गानों को फैंस ने खूब प्यार दिया है। वहीं, इस बीच अब सलमान की फिल्म का नया गाना 'तेरे बिना' रिलीज हो चुका है, जो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।