बॉलीवुड के दमदार अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक बार दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना को 'घटिया एक्टर' करार दे दिया था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने उनके परिवार से माफी मांगी और कहा था कि मैं उनकी भावनाओं को आहत करना नहीं चाहता था। इस बयान के बाद नसीरुद्दीन शाह की काफी आलोचना हुई थी और गीतकार जावेद अख्तर ने कहा था, नसीरुद्दीन शाह को कामयाब लोग पसंद नहीं हैं। मैंने कभी नहीं सुना कि वे किसी कामयाब शख्स की तारीफ कर रहे हों। वे दिलीप कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक सबको कोस चुके हैं।
उनकी इस बात से राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना भी नाराज हो गई थी और उन्होंने उनसे कहा था, यदि आप किसी जिंदा शख्स की इज्जत नहीं कर सकते, तो कम से कम इस दुनिया से जा चुके शख्स की तो कर ही सकते हैं। इसके बाद नसीरुद्दीन शाह ने राजेश खन्ना के परिवार से माफी मांगी थी। सलीम खान ने भी नसीरुद्दीन शाह के बयान पर एतराज जताया था। उन्होंने कहा था, राजेश खन्ना अपने जमाने में सबसे लोकप्रिय थे। उनके घर के बाहर जितनी भीड़ हुई उतनी मैंने कहीं नहीं देखी।' वे अपने जमाने के पहले और आखिरी सुपरस्टार थे।