किशोर कुमार ना सिर्फ अपनी सिंगिंग और म्यूजिक कंपोजिशन, प्रोडक्शन और डायरेक्शन के लिए हमेशा चर्चा में रहते थे बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी खूब सुर्खियों में रही। उन्होंने एक नहीं बल्कि चार-चार शादियां की थीं और उनमें से एक शादी तो उनकी मजाक-मजाक में ही हो गई थी।
ये भी पढ़ें - इस रेप सीन का बदला लेने के लिए हीरोइन ने प्रेम चोपड़ा के साथ किया था कुछ ऐसा, सहम गए थे बुरी तरह
विज्ञापन
2 of 7
किशोर कुमार
उनकी ये शादी खूब सुर्खियों में रही। बता दें कि उनकी ये शादी एक्ट्रेस योगिता बाली से हुई थी। योगिता बाली 70 और 80 के दशक की ऐसी हीरोइन थीं जिनके ना सिर्फ काम से सभी प्रभावित थे बल्कि उनकी खूबसूरती भी लोगों के दिलों पर छुरियां चला देती थी।
ये भी पढ़ें - जब रोती-बिलखती दिव्या भारती के लिए सलमान ने उठाया ऐसा कदम, चौंक गए थे सभी
विज्ञापन
3 of 7
किशोर कुमार
- फोटो : social media
योगिता बाली को करियर में वो सब मिला जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की। डेब्यू फिल्म में अमिताभ बच्चन जैसे स्टार का साथ मिला तो साथ ही उस दौर के सुपरस्टार रहे शत्रुघ्न सिन्हा, देव आनंद और संजीव कुमार के साथ भी योगिता बाली ने काम किया, लेकिन उनकी जिंदगी में जैसे ही किशोर कुमार की एंट्री हुई मानो सब कुछ बदल गया।
ये भी पढ़ें - अमिताभ का दाहिना हाथ माना जाता था ये एक्टर, कंगाल होने की वजह से हो गई थी ऐसी हालत
4 of 7
किशोर कुमार- योगिता बाली
किशोर कुमार के साथ योगिता बाली ने कई फिल्मों में काम किया जिन्हें खूब सराहा भी गया। काम करने के दौरान ही वो किशोर कुमार को अपना दिल दे बैठीं। योगिता बाली किशोर कुमार के प्यार में इस कदर दीवानी हुईं कि जल्द ही उनसे शादी भी कर ली।
ये भी पढ़ें - सलमान की पहली हीरोइन थी ये लड़की, फिर हुआ ऐसा हाल पहचान नहीं पाए खुद सलमान भी
विज्ञापन
5 of 7
bollywood flashback yogeeta bali
सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन धीरे-धीरे किशोर कुमार और योगिता बाली के बीच अनबन की खबरें आने लगी....और फिर वो वक्त आ गया जब दोनों अलग हो गए। किशोर कुमार के साथ योगिता बाली की शादी सिर्फ दो ही साल चली।
अब किशोर कुमार के साथ अपने रिश्ते को लेकर योगिता गंभीर थीं या नहीं ये तो वही जानें, लेकिन एक इंटरव्यू में किशोर कुमार ने खुलासा करते हुए कहा था कि योगिता बाली के साथ उनकी शादी सिर्फ एक मजाक थी क्योंकि योगिता बाली अपनी मां को लेकर ज्यादा पजेसिव थीं और शादी के लिए उन्होंने कभी गंभीरता नहीं दिखाई।
ये भी पढ़ें - कभी टॉप की हीरोइन थीं मुमताज, कैंसर के बाद बढ़े वजन से हुआ ऐसा हाल पहचान नहीं पाएंगे आप
विज्ञापन
6 of 7
bollywood flashback yogeeta bali
खैर, दोनों अलग हो गए पर शायद योगिता बाली को इसका जरा भी मलाल नहीं हुआ क्योंकि तलाक के एक साल बाद ही वो मिथुन चक्रवर्ती को अपना दिल दे बैठीं और उनसे शादी कर ली।
कहा जाता है कि मिथुन चक्रवर्ती से शादी करने के लिए योगिता बाली ने किशोर कुमार को तलाक दिया।
ये भी पढ़ें - हर हीरो के लिए खतरा बन गया था ये सुपरस्टार, मिली ऐसी मौत सकपका गए थे सभी
मिथुन चक्रवर्ती से शादी करने के बाद योगिता बाली ने फिल्मों में काम करना जारी रखा। लेकिन 1989 में उन्होंने पूरी तरह से फिल्मों को अलविदा कह दिया।
आज योगिता बाली बेशक रूपहले परदे पर नहीं दिखतीं लेकिन 2013 में आई फिल्म 'एनिमी' से वो प्रोड्यूसर बन गईं। अपनी इस फिल्म के जरिए योगिता बाली ने बेटे मिमोह चक्रवर्ती यानि महाक्षय को लॉन्च किया। लेकिन ये फिल्म बुरी तरह असफल रही।
ये भी पढ़ें - शाहरुख को सुपरस्टार बना खुद गुमनाम हो गया था ये एक्टर, 12 साल बाद सलमान की फिल्म से की वापसी