फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: जब पहली बार अरबाज को देखते ही मलाइका के मुंह से निकली थी ये बात, चौंक गए थे सभी

Fri, 04 Aug 2017 12:11 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 7
अरबाज खान मलाइका अरोड़ा
आज अरबाज खान अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। भले ही आज वो पत्नी मलाइका अरोड़ा से अलग हो चुके हैं और तलाक ले चुके हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों ही एक-दूजे के जहां थे। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। पहली नजर में दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे।

क्या आप जानते हैं कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई ?

ये भी पढ़ें -  मजाक मजाक में ही ये हीरोइन बन गई थी किशोर कुमार की तीसरी वाइफ, आज है इस सुपरस्टार की बीवी
 
विज्ञापन

2 of 7
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
बात 1993 की है। उस वक्त मलाइका एक जानी-मानी मॉडल थीं। उन्हें और अरबाज को एक कॉफी एड के लिए बुलाया गया जो काफी बोल्ड था। ये पहला मौका था जब दोनों एक-दूसरे के सामने थे। देखते ही दोनों का लगा कि वो एक-दूजे के लिए ही बने हैं।

कब अरबाज और मलाइका के बीच प्यार की घंटियां बजने लगीं पता ही नहीं चला।

​ये भी पढ़ें - अचानक ही फिल्मों से गायब हो गई थी ऋतिक की ये 'हीरोइन', अब है इस सुपरस्टार की बीवी
 
विज्ञापन

3 of 7
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
खैर, जो भी हो लेकिन मलाइका के मुताबिक, उनकी पहली मुलाकात काफी अच्छी रही। मलाइका पर अरबाज का खुमार इस कदर हावी था कि एक बार वो जब अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ एक क्लब में गईं तो वहां अरबाज अपने दोस्त साजिद खान के साथ डीजे के तौर पर काम कर रहे थे।

 अमृता तो सलमान के पीछे पागल थीं और उस वक्त सलमान बड़े स्टार भी थे। लेकिन मलाइका अरबाज पर जान छिड़कने लगीं थीं। अरबाज को देखते ही मलाइका कह उठी थीं 'ये लड़का मेरे टाइप का है। मुझे ये पसंद है।'

​ये भी पढ़ें - हर बड़े स्टार की पहली पसंद हुआ करती थी ये हीरोइन, पहुंची ऐसे हाल में हर कोई रह गया दंग
 

4 of 7
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
यहीं से दोनों के रिलेशनशिप की शुरूआत हुई। पांच साल तक मलाइका और अरबाज एक-दूसर को डेट करते रहे और फिर शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन

5 of 7
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि शादी के लिए मलाइका ने अरबाज को प्रपोज किया था जबकि आमतौर पर लड़का लड़की को शादी के प्रपोज करता है।
विज्ञापन

6 of 7
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
इसका खुलासा मलाइका ने एक इंटरव्यू में भी किया, 'हम दोनों पहली नजर में ही एक-दूसरे के दीवाने हो गए थे और प्यार करने लगे थे। लेकिन शादी के लिए मैंने ही अरबाज को प्रपोज किया। अरबाज ने मुझसे शादी के लिए प्रपोज नहीं किया था।'


12 दिसंबर 1998 को मलाइका और अरबाज ने पहले चर्च में शादी की और फिर निकाह किया। शादी के करीब चार साल बाद मलाइका ने बेटे अरहान को जन्म दिया।

​ये भी पढ़ें - इस एक्टर की वजह से अमिताभ की जान पर बन आई थी, सालों तक नहीं मिला था काम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान
मलाइका अरबाज को काफी रोमांटिक मानती थीं। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। अक्सर अरबाज मलाइका से कहते भी थे 'बेबी हम दोनों साथ में बूढ़े हो रहे हैं।' यह सुनकर मलाइका भी कुछ इसी तरह के सपने देखतीं। लेकिन तलाक के साथ ही दोनों का ये सपना भी टूट गया।

बेशक मलाइका और अरबाज अब तलाक ले चुके हैं लेकिन अपने बेटे अरहान को वो मिलकर सपोर्ट करेंगे।

​ये भी पढ़ें - खराब सर्जरी से बर्बाद हो गया था कोएना मित्रा का करियर, अब सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर आई चर्चा में
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें