Kishore And Madhubala
जब मधुबाला के प्यार में पड़े किशोर कुमार
जिस वक्त मधुबाला और दिलीप कुमार की राहें अलग होने लगी थीं। उसी वक्त किशोर कुमार का अपनी पहली पत्नी रोमा देवी से तलाक हुआ था और दोनों एक साथ कई फिल्मों में काम कर रहे थे। इस वजह से दोनों के बीच एक आकर्षण हुआ हो और 1960 में किशोर कुमार और मधुबाला ने आपस में शादी कर ली। किशोर कुमार को मधुबाला की बीमारी के बारे में पता था। वो मधुबाला को इलाज के लिए लंदन ले गए, जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इसके बाद किशोर कुमार मधुबाला को उनके पिता और बहनों के पास छोड़ आए। 27 साल की मधुबाला के दिल में छेद पाया गया था और गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद 35 साल की उम्र में मधुबाला का देहांत हो गया था