द नाइट मैनेजर की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनिल कपूर ने कर दिया नया नामकरण
रवि बहल कहते हैं, ‘जब मैं वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ की शूटिंग पर पहुंचा और जब सेट पर मेरा अनिल कपूर से आमना सामना हुआ तो वह छूटते ही बोले कि अरे ये ब्रैंडो कौन है? पूरी शूटिंग वह मुझे इसी नाम से बुलाते रहे। उन्होंने पूछा भी कि मुझे कहीं इस नाम से आपत्ति तो नहीं है। लेकिन, ये उनका प्यार जताने का ढंग है। पूरी शूटिंग उन्होंने मुझे काफी दुलार दिया और एक तरह से मेरा नया नामकरण भी कर दिया।’ इतने साल बाद अभिनय में वापसी के बाद आगे की योजना क्या है, ये पूछने पर रवि कहते हैं, ‘अभी तो बस मैं फिर से हाथ साफ कर रहा हूं। इस सीरीज को लेकर क्या प्रतिक्रिया फिल्म जगत और दर्शकों की आती है, उस पर आगे की रणनीति निर्भर करेगी।’