मनोज बाजपेयी-कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'किलर सूप' का ट्रेलर लांच हो चुका है। इसमें अभिनेता मनोज बाजपेयी दो किरदार में नजर आ रहे हैं। हालांकि, प्रेस कांफ्रेंस में मनोज बाजपेयी ने अपने किरदार के बारे में एक नया खुलासा कर दिया, अब पता नहीं कि ये मजाक में था कि या वाकई सच में। वह कहते हैं, 'सीरीज में मैं तीन किरदार निभा रहा हूं। इस सीरीज में मेरे तीनों किरदार को फिल्माना निर्देशक अभिषेक चौबे के लिए इतना आसान नहीं था। लंच से पहले प्रमेश, लंच के बाद उमेश और शाम को प्रभाकर का किरदार निभाया था। हमारे यहां ही ऐसा संभव है कि एक कलाकार एक ही दिन में तीन अलग-अलग किरदार निभा लेता है। जबकि हॉलीवुड में ऐसा नहीं होता है।'