समीरा रेड्डी
- फोटो : intsgram
रोज योग करती हैं समीरा रेड्डी
समीरा ने इस तस्वीर के साथ ही एक लम्बा चौड़ा पोस्ट भी लिखा, जिसमें उन्होंने प्रशंसको के साथ अपने फैट टू फिट होने का राज साझा किया। समीरा ने बताया कि उन्होंने वजन घटाने के लिए कई चीजों से परहेज किया है, उन्होंने चीनी का सेवन न करने से लेकर इंटरमिटेन्ट फास्टिंग भी की है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, 'तस्वीरें आपको धोखा दे सकती हैं। इस फिटनेस फ्राइडे पर मैं खुद को ये याद दिलाना चाहती हूं कि ये जो मैं देख रही हूं वो मैंने अब तक अचीव नहीं किया है। हां मैं व्यायाम करती हूं और उसके परिणाम भी मुझे मिल रहा है, लेकिन अभी भी मेरे पास बेली फैट है जो मुझे पता है कि कुछ महीनों में खत्म हो जाएगा। मुझे प्रेरणा मिलती है जब कोई अपने शरीर के साथ अपनी असली तस्वीर लगाता है। यह मेरा फिटनेस मोटिवेशन है और यह मुझे मेहनत करने पर मजबूर करता है। मेरा यह हफ्ता अच्छा निकला है।