फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की फोटो पर किया रोमांटिक कमेंट, फैंस बोले- शादी कर लो

Thu, 04 Nov 2021 10:50 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे रूमर्ड कपल हैं, जिन्हें फैंस एक होता हुआ देखना चाहते हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम शामिल है। कई रिपोर्ट में दावा किया जाता है कि, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और इन रिपोर्ट्स को फैंस सच्ची भी मानते हैं। ऐसे में दोनों को चाहने वाले शादी करते हुए देखना चाहते हैं। फैंस अक्सर दोनों से रिक्वेस्ट करते नजर आ चुके हैं कि, वह शादी कर लें। वहीं, अब एक बार फिर ऐसा ही हुआ है।
 
हाल ही में, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि, सिद्धार्थ ने ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है और अपने बालों पर हाथ फेर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सिद्धार्थ ने कैप्शन में रॉय टी. बेनेट का मोटिवेशन विचार शेयर किया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
सिद्धार्थ की ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है। हर कोई अभिनेता के लुक की तारीफ कर रहा है। इतना ही नहीं, कई स्टार्स ने भी सिद्धार्थ की इस तस्वीर पर कमेंट किया है। अभिनेता की इस तस्वीर पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी ने एक रोमांटिक कमेंट किया है। कियारा ने एक इमोटिकॉन शेयर किया है, जिसकी आखों में दिल बना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
kiara advani - फोटो : youtube vedio
कियारा के इस कमेंट के बाद फैंस भी लगातार दोनों की बातें करने लगे हैं। कई लोगों ने कियारा को कमेंट बॉक्स भाभी कहा है तो कुछ लोग दोनों से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए।

4 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म शेरशाह में एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों की क्यूट केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया। ये फिल्म और दोनों की एक्टिंग हर किसी को पसंद आई है। खास बात ये है कि, दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है। इसी वजह से दोनों को कपल के रूप में फैंस देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sidharth Malhotra,Kiara Advani - फोटो : amar ujala
हालांकि, सिद्धार्थ और कियारा ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। दोनों एक-दूसरे को सिर्फ अपना दोस्त बताते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें