फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव का छलका दर्द, कहा-फिल्मों में पहनी साड़ी तो लोगों ने कहा नामर्द

Tue, 28 Sep 2021 07:40 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : फाइल
खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वो भोजपुरी के सबसे बड़े कलाकारों में से एक हैं। आज भले ही उन्हें हर कोई जानता हो, लेकिन एक समय ऐसा था जब खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी फिल्मों में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष कर रहे थे। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा जगत में अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है। लेकिन शुरुआती दौर में जब खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत की थी तो उस दौरान उन्होंने कई ऐसे एल्बम किए थे जिसमें उन्होंने लड़की बनकर डांस किया।

इमेज बदलने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

लेकिन जब वो फिल्में करने के लिए आए तो उन्हें अपनी छवि बदलने के लिए बॉलीवुड में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। केसारी लाल यादव ने बताया कि इस दौरान उन्हें कई भेदभाव का सामना भी किया। उन्होंने कहा लोगों ने अपने मन में एक छवि बना ली थी कि ये औरतों के कपड़े पहनकर डांस करता है तो ये नामर्द है। साथ ही उन्होंने बताया कि अपनी छवि को तोड़ने के लिए भी उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

2 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब
लोगों ने कहा मर्द नहीं है

एक मीडिया से बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया था कि इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें नकार दिया था। उन्होंने कहा, ‘जब मैं फिल्म जगत में आया था तो मैंने अपनी कई एल्बम में लड़की बनकर डांस किया था। मैंने जब लड़की बनकर डांस किया तो मुझे पूरी इंडस्ट्री ये कहकर नकारती थी कि ये मर्द नहीं है , ये महिला है और ऐसे लोग हीरो नहीं बनते।
विज्ञापन

3 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : Facebook- @khesari lal yadav
जनता के प्यार ने की मदद

आगे अपने सफर के बारे में बताते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा, ‘मुझे लगता है अपनी परछाई से अलग होना बहुत ही मुश्किल है। मैंने अपनी छवि बदलने की कोशिश की और वो संभव हो पाया सिर्फ जनता के प्यार से। अगर जनता का प्यार है तो कुछ भी बदल सकता है। मेरे ऊपर टैग लगा था ये आदमी नामर्द है। मैंने लोगों से कहा ये मेरी कला है और मैं कुछ भी कर सकता हूं। मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी और मैंने अपने आप को साबित कर दिया।

4 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav
शुरुआती सफर में किया संघर्ष

खेसारी लाल यादव ने अपने करियर के शुरुआती दौर में एक लंबा चौड़ा संघर्ष किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म जगत में आने से पहले वो लिट्टी चोखा बेचा करते थे। उनका बचपन काफी गरीबी में बीता। घर में गरीबी इतनी कि सभी भाइयों के लिए सिर्फ एक ही कपड़ा खरीदा जाता था।  उनके पिता अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए दिन में चने बेचते थे और रात को गार्ड की नौकरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान और खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल यादव ने बचपन में किया ये काम 

खेसारी लाल यादव जब छोटे थे तो वो अक्सर दूध बेचा करते थे ताकि उनके पास कुछ पैसे आए और वो उनसे मेले में जाकर मिठाई खा सकें। खेसारी लाल यादव ने कपिल शर्मा के शो में अपने बचपन के संघर्षों के बारे में बताया था और साथ ही फिल्मी सफर को लेकर भी कई खुलासे किए थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें