फिल्में चाहे बॉलीवुड में बने या भोजपुरी सिनेमा में दर्शकों को शानदार कहानी और दमदार अभिनय के अलावा ऑनस्क्रीन जोड़ियो की केमेस्ट्री काफी पसंद आती है। फिल्म में काम करने वाले हीरो हीरोइन के बीच अगर बॉन्डिंग ना दिखे तो फिर दर्शकों को कहानी फीकी लगने लगती है। बॉलीवुड में तो ऐसी कई जोड़ियां है जो काफी समय से अपने केमेस्ट्री से हर किसी को दीवाना बना चुकी हैं वहीं भोजपुरी सिनेमा में भी ऐसी सदाबहार जोड़ियो की कमी नहीं है। इन जोड़ियों को देखकर फैंस इन पर खूब प्यार लुटाते हैं सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं उन्हें ऑफस्क्रीन भी देखकर दर्शक उन पर दिल हार जाते हैं।
इन ऑनस्क्रीन जोड़ियों के दीवाने हैं फैंस
भोजपुरी सिनेमा में जबरदस्त ड्रामा और रोमांस तो देखने को मिलता है साथ ही जोड़ियों की बॉन्डिंग दर्शकों का दिल जीत लेती है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में जिन्हें ऑनस्क्रीन देखकर दीवाने हो जाते हैं लोग।