भोजपुरी अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग से भी फैंस का दिल जीत लेते हैं। उनका हर गाना उनकी फिल्मों की तरह सुपरहिट साबित होता है। हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया गाना 'चाची के बाची सपनवां में आती है' रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। खेसारी ने ये नया गाना अंतरा सिंह के साथ गाया है। चाची के बाची सपनवां में आती है गाना खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस अनीषा पांडे पर फिल्माया गया है। इस गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और म्यूजिक श्याम सुंदर (आदिशक्ति फिल्म्स) ने दिया है। इस गाने आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया है। अंतरा और खेसारी की जोड़ी खूब जमती है। दोनों साथ में कई गाने गा चुके हैं जो सुपरहिट रहे हैं। 'चाची के बाची सपनवां में आती है' को लिखा है अखिलेश कश्यप ने जबकि गाने का म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर ने। इस गाने के वीडियो डायरेक्टर सुशांत सिंह और कुमार चंदन हैं।