फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव ने नए गाने 'चाची के बाची सपनवां में आती है' में मचाया धमाल, वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार

Fri, 04 Jun 2021 09:35 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नया भोजपुरी गाना - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग से भी फैंस का दिल जीत लेते हैं। उनका हर गाना उनकी फिल्मों की तरह सुपरहिट साबित होता है। हाल ही में खेसारी लाल यादव का नया गाना 'चाची के बाची सपनवां में आती है' रिलीज हुआ है। इस गाने को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। खेसारी ने ये नया गाना अंतरा सिंह के साथ गाया है। चाची के बाची सपनवां में आती है गाना खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस अनीषा पांडे पर फिल्माया गया है। इस गाने के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और म्यूजिक श्याम सुंदर (आदिशक्ति फिल्म्स) ने दिया है। इस गाने आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया है। अंतरा और खेसारी की जोड़ी खूब जमती है। दोनों साथ में कई गाने गा चुके हैं जो सुपरहिट रहे हैं। 'चाची के बाची सपनवां में आती है' को लिखा है अखिलेश कश्यप ने जबकि गाने का म्यूजिक दिया है श्याम सुंदर ने। इस गाने के वीडियो डायरेक्टर सुशांत सिंह और कुमार चंदन हैं।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari lal yadav
वर्कफ्रंट की बात करें तो खेसारी लाल जल्द ही फिल्म राजा की आएगी बारात और वास्तव में नजर आने वाले हैं। फैंस को खेसारी लाल की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म लिट्टी चोखा रिलीज हुई थी।

विज्ञापन

3 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari lal yadav
बीते दिनों खेसारी लाल यादव का नया गाना 'हम तुम्हारे हैं सनम' फैम म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था और ये गाना भी महज कुछ ही घंटों में ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गया था। इस गाने ने भी बहुत कम वक्त में 1 मिलियन व्यूज यानी 10 लाख का व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया था। इस गाने में खेसारी लाल यादव बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में पीली शर्ट पहने नजर आ रहे हैं।
 

4 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari lal yadav
गौरतलब है कि खेसारी लाल भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं। भोजपुरी फिल्मों में उनका अलग ही जलवा है। उनकी फिल्मों और गानों को लोग खूब पसंद करता है। वह टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं, हालांकि वह शो में ज्यादा दिन नहीं टिक पाए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari lal yadav
खेसारी लाल के गानों और फिल्मों को फैंस का काफी प्यार मिलता है। उनका जीवन बड़ी ही मुश्किलों से भरा हुआ रहा है। भले ही उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाईयों का सामना किया, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर वे यूट्यूब किंग का खिताब हासिल कर चुके हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें