फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया आशियाना: 'केजीएफ' स्टार यश ने खरीदा करोड़ों का आलीशान घर, पत्नी राधिका के साथ की पूजा

Fri, 02 Jul 2021 09:06 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
यश पत्नी राधिका के साथ और उनके घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के सुपरस्टार यश आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। यश की फैन फॉलोइंग न सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में है बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी वे काफी लोकप्रिय है। साउथ सुपरस्टार यश की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, उनकी फिल्मों के लिये फैंस पागल रहते हैं, उन्होंने अपने करियर में करीब 20 फिल्में की, जिसमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल है। केजीएफ के बाद तो यश के फैंस उनके जबरा फैन हो चुके हैं। अब दर्शकों को उनकी केजीएफ 2 का बेसब्री से इंतजार है। यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है, पहले वो कन्नड़ टीवी सीरियल्स में काम किया करते थे, यश ने साल 2007 में फिल्म जम्बडा हूदगी से डेब्यू किया था। 

यश ने खरीदा नया आशियाना
हमेशा फिल्मों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले सुपरस्टार यश इन दिनों किसी और वजब से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, एक्टर ने आलीशान घर खरीदा है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यश अपनी पत्नी के साथ नए घर में पूजा करते हुए दिख रहे हैं। और उनका घर बेहद खूबसूरत है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
यश अपने परिवार के साथ पूजा करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार यश अपने नए घर में परिवार के साथ पूजा करते हुए तस्वीर में दिख रहे हैं। यश के नए घर की फोटोज़ फैंस को खूब पसंद आ रही हैं और वे उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यश करीब 50 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। यश के पास बेंगलुरु में करीब चार करोड़ रुपये का आलीशान बंगला भी है। अब ये यश का दूसरा घर हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
यश और राधिका - फोटो : सोशल मीडिया
यश के घर में सोफा सेट पड़ा हुआ है, जिससे बाहर का नजारा साफ दिख रहा है। तो वहीं दूसरी फोटो में यश अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

4 of 6
यश और राधिका - फोटो : सोशल मीडिया
अन्य तस्वीरों में यश और राधिका घर की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, यश ने 2016 में कन्नड़ फिल्मों की एक्ट्रेस राधिका से शादी की थी। कपल के एक बेटी और बेटा है। बेटी का नाम आर्या और बेटे का नाम यथर्व है।
विज्ञापन

5 of 6
यश - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार यश बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं और उन्हें गाड़ियों का भी खासा शौक है। गाड़ियों की बात करें तो यश के के पास ऑडी क्यू 7 (1 करोड़ रुपये) और रेंज रोवर (80 लाख रुपये) जैसी कई लग्जरी कारें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Yash - फोटो : ट्विटर
यश एक फिल्म के करोड़ों रूपये चार्ज करते हैं लेकिन उनके पिता ने उन्हें बड़ी मेहनत से पाला है। यश के पिता अरुण कुमार बस ड्राइवर है। खास बात ये है कि आज भी वो गाड़ियां चलाते हैं। यश के पिता का कहना है कि वो इस प्रोफेशन को नहीं छोड़ सकते क्योंकि इसी की वजह से उनका बेटा आज इतना बड़ा बन पाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें