कटरीना कैफ बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हैं। फैंस उनसे जुड़ी हर अपडेट पर नजर रखते हैं। सोशल मीडिया पर भी कैट की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। मगर, पिछले काफी वक्त से वह सोशल मीडिया पर पहले की बराबर एक्टिव नहीं हैं। वह मीडिया से भी कुछ दूरी बनाकर चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना ऐसा जानबूझकर कर रही हैं और इसकी वजह है फिल्म 'टाइगर 3'।