9 दिसंबर को कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट में हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए थे। अब दोनों हनीमून के लिए भी रवाना हो चुके हैं। तो चलिए हम आपको इन 10 तस्वीरों में दिखाते हैं विक्की और कटरीना का पूरा वेडिंग एलबम...
कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी हल्दी सेरेमनी में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 10
Katrina Vicky Haldi Photos
- फोटो : Instagram
हल्दी सेरेमनी की ये तस्वीरें विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए विक्की और कटरीना ने लिखा है- शुक्र सब्र और खुशी।
4 of 10
Katrina Vicky Haldi Photos
- फोटो : Instagram
कटरीना ने अपनी हल्दी सेरेमनी में फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ आइवरी लहंगा पहना था। वहीं विक्की कौशल सफेद कुर्ते में दिखाई दिए।
इस फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मेहंदी ता सजदी ते नाचे सारा टब्बर' तस्वीरों से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विक्की और कैट की शादी कितनी भव्य रही होगी।
8 of 10
katrina kaif
- फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना कैफ अपनी शादी के दिन दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं। कटरीना कैफ ने अपनी बहनों के नाम एक खूबसूरत पोस्ट भी लिखा था।
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट होटल में शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर इसका एलान करते हुए लिखा दिल में सिर्फ मोहब्बत लिए आप सभी के आशीर्वाद की मनोकामना।
शादी के इस समारोह को लेकर पूरे देश में पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी। समारोह की शुरुआत 7 दिसंबर को संगीत कार्यक्रम के साथ हो गई थी। मेहंदी की रस्म 8 दिसंबर को हुई थी।