वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वाणी के मुताबिक, इस फिल्म के बाद कोई भी मशहूर अभिनेत्री कभी एक ट्रांस-वुमन की भूमिका नहीं निभाएगी और इस तरह की भूमिका निभाने के लिए हम इस समुदाय के लोगों को कास्ट कर सकेंगे, ऐसी उम्मीद मुझे इस फिल्म की कामयाबी से बंधी है। वह कहती हैं, "मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि इस फिल्म को करना एक बहादुरी भरा कदम माना जाएगा। एक अभिनेत्री के रूप में, मैंने केवल अच्छा काम करने और ऐसी फिल्म स्क्रिप्ट की तलाश को लेकर धैर्य रखने की कोशिश की है, जो मुझे एक विश्वसनीय और भरोसेमंद एक्टर बनने में सक्षम बनाती है।" इस बात को लेकर आज, मुझे खुद के पहचाने जाने का एहसास हो रहा है कि मैंने एक ऐसी फिल्म को चुना, जिसने हमारे समाज के बारे में एक महत्वपूर्ण चर्चा शुरू की है और हमें अपने देश में ट्रांसजेंडर समुदाय के मुद्दों को संबोधित करने के लिए अपने भीतर देखने और इसपर नजर बनाए रखने को कहती है।