विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का रिश्ता इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। दोनों की शादी की खबरें हर जगह चर्चा में हैं। कहा जा रहा था कि दोनों की शादी इस साल दिसंबर तक हो जाएगी। यहां तक की विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की तैयारियां भी जोरो शोरों से शुरू हो गई है। वायरल हो रही शादी की खबरों के बीच कटरीना कैफ ने पहली बार अपनी शादी को लेकर अपनी चुप्पी को तोड़ा है। दरअसल, जब उनसे उनके वेडिंग प्लान के बारे में पूछा गया तो कटरीना ने कहा कि ये सवाल पिछले 15 सालों से पूछा जा रहा है। जानिए आखिर कटरीना ने अपनी शादी को लेकर क्या खुलासा किया है।