फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandu Champion: कार्तिक आर्यन के 'चंदू चैंपियन' के ट्रेलर की मुरीद हुईं कैटरीना, बोलीं- इंतजार नहीं कर सकती

Sun, 19 May 2024 09:59 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चंदू चैंपियन, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कबीर खान निर्देशित फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर 18 मई को लॉन्च कर दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन फिल्म के मुख्य अभिनेता कार्तिक आर्यन के गृहनगर ग्वालियर में किया गया। एक तरफ, जहां दर्शक अभिनेता से आश्चर्यचकित थे। वहीं बी-टाउन दिवा कैटरीना कैफ भी इससे काफी प्रभावित हुई हैं। उन्होंने निर्देशक की प्रशंसा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के लिए उत्साह व्यक्त किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif
कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन का ट्रेलर देखने वाले लोगों में बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी शामिल थीं । वह इस ट्रेलर से इतनी प्रभावित हुईं कि बिना किसी देरी के उन्होंने निर्देशक कबीर खान के लिए एक सराहना पोस्ट कर कर दिया। इसके अलावा अभिनेत्री ने कार्तिक आर्यन के अभिनय और परफॉर्मेंस की भी जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन

3 of 5
चंदू चैंपियन - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का ट्रेलर दोबारा पोस्ट किया। उन्होंने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, "सुपर लुकिंग कबीर खान.. इंतजार नहीं कर सकती।" बता दें कि कार्तिक आर्यन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी स्पोर्ट्स फिल्म का ट्रेलर पोस्ट किया। कैप्शन में उन्होंने इसे अपने करियर की 'सबसे कठिन और सबसे खास फिल्म' बताया।

4 of 5
चंदू चैंपियन - फोटो : यूट्यूब
उन्होंने लिखा था, “बेहद गर्व और खुशी के साथ, अपने करियर की सबसे कठिन और सबसे खास फिल्म का ट्रेलर साझा कर रहा हूं, वह भी मेरे गृहनगर ग्वालियर से जहां मैंने एक अभिनेता #चंदू चैंपियन बनने का सपना देखा था, एक ऐसे व्यक्ति की कहानी जिसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। आशा है कि यह आपके दिल को छूएगा, मनोरंजन करेगा और आपको भारत के गौरव श्री मुरलीकांत पेटकर की तरह अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा #चंदूचैंपियन 14 जून, 2024।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन, चंदू चैंपियन - फोटो : सोशल मीडिया
‘चंदू चैंपियन’ फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। मुरलीकांत पेटकर भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। मुरलीकांत पेटकर को पद्म श्री भी मिल चुका है।

Ben Affleck: क्या टूट जाएगी 'बेनिफर' की जोड़ी! तलाक के अफवाहों के बीच पहली बार बिना वेडिंग रिंग के दिखे बेन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें