फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: सलमान के 'जीने के हैं चार दिन' से की कटरीना ने अपने टॉवल सीन की तुलना, बोलीं- एक जैसे हैं पर फर्क है

Sat, 18 Nov 2023 10:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
'टाइगर 3' में अभिनेत्री कटरीना कैफ जोया के रूप में अपनी भूमिका को दोहरा रही हैं। फिल्म में उनके एक्शन स्टंट के लिए भारी प्रशंसा मिल रही है। कटरीना ने पहले भी खुलासा किया था कि इस रोल को निभाने के लिए उन्होंने कई दर्दनाक ट्रेनिंग सेशन से होकर गुजरना पड़ा था। फिल्म से कटरीना का टॉवल सीन भी तेजी से वायरल हो रहा है। अब अभिनेत्री ने अपने टॉवल सीन की तुलना सलमान खान के 'जीने के हैं चार दिन' से की है।
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ अपनी नई फिल्म 'टाइगर 3' की सफलता का आनंद ले रही हैं। अभिनेत्री ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक आस्क मी एनीथिंग सेशन में प्रशंसकों के साथ बातचीत करने का फैसला किया, जहां उन्होंने फैंस के कई सवालों के मजेदार जवाब दिए हैं।

Khichdi 2 Review: खिचड़ी से दर्शकों का हाजमा खराब, कमजोर कहानी ने बिगाड़ा मिशन पांथुकिस्तान
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
इस सेशन के दौरान एक प्रशंसक ने पूछा, 'सलमान के साथ सेट पर कैसा अनुभव होता है?' इस पर कटरीना ने सलमान संग एक बीटीएस तस्वीर के साथ जवाब दिया, जहां दोनों मंच के पीछे इंतजार करते दिख रहे थे। कटरीना ने कैप्शन में लिखा, "जैसा कि ऊपर बताया गया है। मैं लगातार तनाव में हूं... और सलमान खुश हैं।"

Isha Ambani: ईशा अंबानी के जुड़वां बच्चों की जन्मदिन पार्टी में सितारों का मेला, करण से लेकर कियारा ने की शिरकत

4 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक अन्य प्रशंसक ने पूछा, 'टाइगर 3 सेट पर आपकी पसंदीदा तस्वीर कौन सी थी। इस पर कटरीना ने सलमान के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आए। तस्वीर में कटरीना ने सलमान को पकड़ रखा है। कैप्शन में, उन्होंने लिखा, "खुशी के समय में टाइगर और जोया।"

Anu Aggarwal: 'किसी ने नहीं सोचा कि मैं खड़ी हो पाऊंगी', भयानक हादसे को याद कर बोलीं 'आशिकी' फेम अनु अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य सवाल में एक प्रशंसक ने कटरीना से तौलिया वाले दृश्य के बारे में पूछा और बताया कि डेविड धवन की 2004 की रोमांटिक कॉमेडी 'मुझसे शादी करोगी' के गाने जीने के है चार दिन में सलमान ने भी तौलिया का इस्तेमाल कैसे किया था। इस सवाल के जवाब में कैटरीना ने सलमान के साथ टॉवल स्टेप करते हुए गाने की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा: "सलमान आपने टॉवल इस्तेमाल किया है और मैंने टॉवल पहनना है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें