बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कटरीना कैफ कल से इंटरनेट पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल कल से कटरीना और विक्की कौशल की सगाई की खबरें आग की तरह फैली हुई हैं। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना और विक्की कौशल लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब बात डेटिंग से आगे बढ़कर सगाई-शादी तक आ पहुंची है। कल से इंटरनेट पर लाल लहंगा पहने कटरीना और कुर्ता पजामा पहने विक्की कौशल की फोटो वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा था कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है। इन खबरों को एक्ट्रेस के स्पोक्सपर्सन से सिरे से खारिज किया है लेकिन फैंस हैं की मानने को तैयार ही नहीं।
इन एक्टर्स के साथ जुड़ा है नाम
विक्की कौशल से पहले कटरीना का अफेयर कई बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ रहा है। इस लिस्ट में रणबीर और सलमान के अलावा कई और नाम भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन कौन से अभिनेता रहे हैं, जिनका अफेयर कटरीना कैफ के साथ रह चुका है।