श्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक को शनिवार को बच्चों के साथ मुंबई में देखा गया। इस दौरान पैपराजी ने उनसे गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ झगड़े के बारे में पूछा। जिसका जवाब देते हुए कश्मीरा शाह ने फिर से गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पर कटाक्ष किया। दरअसल, गोविंदा, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और भांजे कृष्णा अभिषेक एवं उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के परिवार के मतभेद काफी पुराने हैं और सुलझने का नाम नहीं लेते। जहां गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बीच-बीच में कश्मीरा शाह पर निशाना साधती रहती हैं। वहीं, कश्मीरा शाह भी गोविंदा की पत्नी पर कटाक्ष करने से पीछे नहीं रहती हैं।
वैसे भी गोविंदा की पत्नी पारिवारिक तनाव की वजह कश्मीरा शाह को बता चुकी हैं। वह अक्सर मामा और भांजे की लड़ाई की असल वजह कश्मीरा शाह को बताती हैं। उन्होंने कुछ वक्त पहले कश्मीरा शाह को घर की खराब बहू तक कह डाला था। सुनीता का कहना था कि जब से कश्मीरा शाह घर में आई है, तब से ही तनाव शुरू हुआ है। हम जब से घर में एक खराब बहू लेकर आये तब से ही पारिवारिक तनाव हो रहा है।