फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drugs Case: नवाब मलिक के आरोपों पर काशिफ खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा किसी पोर्न या ड्रग रैकेट से लेना-देना नहीं

Fri, 29 Oct 2021 02:28 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काशिफ खान - फोटो : सोशल मीडिया
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समीर वानखेड़े पर आरोप लगाए। इस आरोप में उन्होंने कहा था कि वानखेड़े की काशिफ खान के साथ दोस्ती है, काशिफ ड्रग्स पार्टियों का आयोजन करता है और पोर्न रैकेट चलाता है। अब मलिक के आरोपों से पर काशिफ खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। काशिफ का कहना है कि वह तो समीर वानखेड़े को जानते तक नहीं हैं। काशिफ ने कहा है कि उन पर लगाए जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। उनका किसी पोर्न या ड्रग रैकेट से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
काशिफ खान - फोटो : सोशल मीडिया
नवाब मलिक के वीडियो जारी करने के बाद काशिफ खान ने कहा कि फैशन टीवी इंडिया क्रूज पर आयोजित उस इवेंट में एक प्रायोजक के तौर पर शामिल थे। वह क्रूज पर टिकट लेकर गए थे। उन्होंने क्रूज पर हुए खर्च का पूरा हिसाब रखा हुआ है, अगर जरूरत पड़ी तो वह सबूत के तौर पर इसे पेश भी करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
काशिफ खान - फोटो : सोशल मीडिया
नवाब मलिक के आरोपों पर जवाब देते हुए काशिफ खान ने कहा है कि यह सब सुनकर मैं हैरान हूं। नवाब मलिक मंत्री हैं और एक ताकतवर इंसान हैं। वह उनका आदर करते हैं। उनके द्वारा लगाए गए आरोप सुनकर मैं हैरान हूं। काशिफ खान ने कहा है कि वे जांच में सहयोग करने को तैयार हैं, उनका ड्रग्स केस से कोई लेना देना नहीं है।

4 of 5
वीडियो: लड़की के साथ डांस करता काशिफ खान - फोटो : @nawabmalikncp
नवाब मलिक ने जारी किया था वीडियो
नवाब मलिक ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, इसमें काशिफ खान एक लड़की के साथ डांस करता हुआ नजर आ रहा है। नवाब मलिक का दावा है कि यह वीडियो उसी क्रूज शिप का है, जिसपर छापेमारी की गई थी। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाब मलिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कौन हैं काशिफ खान
काशिफ फैशन टीवी इंडिया के एमडी हैं। काशिफ खान उस वक्त चर्चा में रहे जब वह भोपाल में F सैलून का उद्धाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भोपाल के लोगों की जमकर तारीफ की थी। नवाब मलिक ने कहा है कि काशिफ खान ड्रग पार्टी आयोजित करने, पोर्नोग्राफी रैकेट चलाने और सेक्स रैकेट चलाने का आरोपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें