फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth: मुस्लिम होकर भी ये हसीनाएं मनाती हैं करवा चौथ, पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं व्रत

Wed, 01 Nov 2023 01:04 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जानी-मानी अभिनेत्रियां भी करवा चौथ को धूमधाम के साथ मनाती हैं। इस दिन वह भी सज-धज कर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इंडस्ट्री की कई मुस्लिम हसीनाएं भी अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
ये मुस्लिम हसीनाएं मनाती हैं करवा चौथ - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में आज 1 नवंबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास तक इन दिन हर महिला अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। पूरा दिन निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाएं छलनी से चांद देखकर अपना व्रत पूरा करती हैं। जानी-मानी अभिनेत्रियां भी इस व्रत को धूमधाम के साथ मनाती हैं। इस दिन वह भी सज-धज कर पति के लिए पूजा-पाठ करती नजर आती हैं। बता दें कि इंडस्ट्री में कई ऐसी मुस्लिम हसीनाएं भी हैं, जो पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। तो आइए जानते हैं इंडस्ट्री की इन मुस्लिम अभिनेत्रियों के बारे में....
विज्ञापन

2 of 7
सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने एक्टर कुणाल खेमू के साथ वर्ष 2015 में शादी रचाई थी। सोहा अली खान मुस्लिम होने के बावजूद करवा चौथ का व्रत बड़ी धूमधाम के साथ मनाती हैं। सोहा हर साल    पूरी श्रद्धा के साथ पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
दीया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने साल 2021 में वैभव रेखी के साथ सात फेरे लिए थे। दीया भी मुस्लिम होने के बावजूद करवा चौथ का त्योहार मनाती हैं। वह हर वर्ष पति वैभव की लंबी आयु के लिए यह व्रत करती हैं।
 

4 of 7
मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त भी इस त्योहार का पूरी श्रद्धा के साथ मनाती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं मान्यता मुस्लिम हैं, शादी से पहले उनका नाम दिलनशीं शेख था। संजय दत्त से शादी करने के बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया था। वह संजय के लिए हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 7
आमना शरीफ - फोटो : Social Media
अभिनेत्री आमना शरीफ ने साल 2013 में अपने बॉयफ्रेंड अमित कपूर के साथ शादी रचाई थी। वह हर साल करवा चौथ का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाती हैं। आमना पति की लंबी आयु के लिए इस व्रत को हर साल रखती हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस नुसरत जहां ने बॉयफ्रेंड निखिल जैन के साथ साल 2019 में शादी रचाई थी। शादी के बाद उन्होंने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुजैन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी करवा चौथ को मनाती थीं। सुजैन मुस्लिम होने के बावजूद हर साल ऋतिक रोशन के लिए करवा चौथ का व्रत रखती थीं। हालांकि साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें