फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2021: रणवीर सिंह से विराट कोहली तक, पत्नियों के लिए व्रत रखते हैं ये सितारे, मेहंदी लगाने से भी नहीं करते परहेज

Sun, 24 Oct 2021 12:21 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, विराट कोहली अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
24 अक्तूबर यानि आज रविवार को करवाचौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज महिलाएं पति कि लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। मान्यता ऐसी है कि करवाचौथ व्रत रखने से पति के जीवन में किसी भी तरह का कष्ट नहीं आता है। साथ ही पति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है। करवाचौथ के व्रत में शिव, पार्वती, कार्तिकेय, गणेश एवं च्रदमा के पूजन करने का विधान है। मनोरंजन जगत में भी हर व्रत और त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है।

अपनी पत्नी के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं ये सितारे

आज बॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है। हालांकि ये व्रत सिर्फ अभिनेत्रियां ही नहीं करती बल्कि बॉलीवुड के बहुत से ऐसे हीरो भी हैं जो अपनी पत्नियों के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं और अपनी पत्नी की लंबी उम्र की कामना करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जो अपनी पत्नियों के लिए रखते हैं करवाचौथ का व्रत।
विज्ञापन

2 of 6
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण के लिए रणवीर का प्रेम जग जाहिर है। रणवीर अपनी पत्नी से कितना प्यार करते हैं इस बात का सबूत वह जब तब देते रहते हैं। हाल ही में रणवीर ने अपने शो द बिग पिक्चर में बताया कि वो अपनी पत्नी दीपिका के लिए इस साल व्रत रखेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने दीपिका के नाम की मेहंदी भी अपने हाथ में लगवा ली।
विज्ञापन

3 of 6
आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना

आयुष्मान का अभिनय और उनके गुड लुक्स पर भले ही लाखों लड़कियां फिदा हों लेकिन आयुष्मान अपनी पत्नी ताहिरा से ही प्रेम करते हैं। इतना ही नहीं वह हर साल करवाचौथ पर उनके लिए व्रत रखते हैं।साल 2018 में आयुष्मान ने एक पोस्ट से बताया था कि उनकी पत्नी करवाचौथ का व्रत नहीं रख सकती हैं इसलिए वह उनके लिए व्रत करेंगे। दरअसल ताहिरा उस वक्त कैंसर का इलाज करवा रही थीं। ऐसे में आयुष्मान ने ना सिर्फ उनके लिए व्रत रखा बल्कि अपने हाथों में मेहंदी भी लगवा ली।

4 of 6
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma
विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट कप्तान और अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली भी अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं। विराट भी अपनी पत्नी के लिए हर साल करवा चौथ का व्रत रखते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की खूबसूरत तस्वीरें भी खूब वायरल होती हैं। विराट ने करवाचौथ का व्रत रखने की बात सोशल मीडिया पर बताई थी।
विज्ञापन

5 of 6
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram
अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय के हमसफर हैं और उनसे बहुत प्यार करते हैं। जितना सम्मान ऐश्वर्या अभिषेक को देती हैं उतना ही प्यार और सम्मान अभिषेक ऐश से करते हैं। वो भी हर साल अपनी खूबसूरत पत्नी के लिए व्रत रखते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रिंस नरूला

एक्स बिग बॉस विजेता और टीवी स्टार प्रिंस नरूला भी अपनी पत्नी युविका चौधरी के लिए हर साल करवाचौथ का व्रत करते हैं। प्रिंस युविका को प्रेम दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। युविका भी प्रिंस पर खूब प्यार जताती हैं।एक इंटरव्यू में युविका ने इस बात का खुलासा किया था कि प्रिंस उनके लिए व्रत करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें