बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार हैं, जिनकी दोस्ती हमेशा चर्चा में रहती है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल है। अमिताभ और शत्रुघ्न सिन्हा काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों को अक्सर पार्टी और चैट शो में साथ देखा गया है, जहां पर दोनों अपने पुराने किस्से सुनाते नजर आते हैं। इतना ही नहीं, इन दोनों दिग्गज अभिनेता की दोस्ती पर्दे पर भी हिट रही है। दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिसमें 'नसीब', 'काला पत्थर', 'दोस्ताना', 'शान', 'दोस्त', 'यार मेरी जिंदगी' जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
हालांकि, दोनों के बीच एक समय ऐसा भी आया था, जब शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन एक-दूसरे से ठीक से बात भी नहीं करते थे। हैरानी की बात ये है कि, शत्रुघ्न सिन्हा अपने और अमिताभ बच्चन की दरार की वजह एक अभिनेत्री को मानते हैं, जिसकी खुलासा उन्होंने अपनी किताब 'एनीथिंग बट खामोश: द शत्रुघ्न सिन्हा बायोग्राफी’ में किया है।