फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सत्यनारायण की कथा’ का बदला नाम, निर्देशक ने बताई वजह

Sun, 04 Jul 2021 02:40 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'सत्यनारायण की कथा' सुर्खियों में है। फिल्म के टाइटल पर धार्मिक संगठनों द्वारा जताए गए विरोध के बाद अब इसको बदलने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्देशक समीर विद्वांस ने शनिवार रात अपने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा कर दी है। उन्होंने लिखा, 'फिल्म का नाम बदलने के फैसला लोगों की आहत हो रही भावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। निर्देशक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'एक फिल्म का टाइटल कुछ ऐसा है जो रचनात्मक प्रक्रिया के माध्यम से व्यवस्थित रूप से उभरता है। हमनें भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए हाल ही में घोषित अपनी फिल्म ‘सत्यनारायण की कथा’ के टाइटल को बदलने का फैसला किया है। फिल्म के निर्माता और क्रिएटिव टीम भी इस फैसले के पूरे समर्थन में है। हम अपनी यात्रा के दौरान अपनी प्रेम कहानी के लिए एक नए टाइटल की जल्द घोषणा करेंगे। समीर विद्वांस'।
 
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस पोस्ट को अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है। मालूम हो कि अभिनेता ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर फिल्म के शीर्षक वाला एक मोशन पोस्ट साझा किया था। इसके साथ ही आधिकारिक तौर पर फिल्म का टाइटल की भी घोषणा की गई थी। अभिनेता ने पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, मेरे दिल के करीब एक कहानी सत्यनारायण की कथा विशेष लोगों के साथ एक विशेष फिल्म।
 
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित निर्देशक समीर विद्वांस करेंगे। उनकी फिल्म ‘आनंदी गोपाल’ को आलोचकों ने काफी सराहा था। नाडियाडवाला ने इस फिल्म को ‘बेहतरीन प्रेम कहानी’ बताया है। नाडियाडवाला ने एक बयान में कहा था कि यह फिल्म उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और यह फिल्म ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ और नम: पिक्चर्स साथ में बना रहे हैं। इसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म के साथ विद्वांस बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Insatagram- @kartikaaryan
वहीं, आर्यन ने कहा था कि उन्हें ‘सत्यनारायण की कथा’ से ज्यादा अच्छी टीम का साथ नहीं मिल सकता था क्योंकि इसमें कई ‘क्षमतावान’ लोग साथ आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद पर दबाव महसूस कर रहे हैं क्योंकि टीम में एक मात्र सदस्य सिर्फ वहीं हैं, जिसे अब तक राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आखिरी बार कार्तिक 'लव आज कल' में नजर आए थे जो पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म में कार्तिक के साथ सारा अली खान थीं। वहीं इस साल के शुरुआत में खबर आई कि कार्तिक फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर हो गए हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ जाह्नवी कपूर और लक्ष्य थे। लक्ष्य इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड डेब्यू कर रहे थे। फैंस इस फिल्म में कार्तिक को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे, लेकिन फिर अचानक इस खबर को सुनकर सभी को झटका लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें