बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में आमिर ने किरण राव संग अपने तलाक की घोषणा कर फैंस को हैरान कर दिया। आमिर और किरण ने 28 दिसंबर 2005 को शादी की थी और अब 15 साल बाद उन्होंने तलाक ले लिया। आमिर और किरण की मुलाकात फिल्म 'लगान' के सेट पर ही हुई थी। एक इंटरव्यू में आमिर ने किरण के साथ प्रेम कहानी का जिक्र करते हुए कहा था कि दोनों के बीच पहली नजर का प्यार जैसी कोई बात नहीं थी। किरण लगान की असिस्टेंट डायरेक्टर थीं और एक काम के सिलसिले में उन्होंने कॉल किया।
इन सितारों की भी दूसरी शादी रही असफल
इस दौरान आमिर और किरण के बीच तकरीबन आधा घंटे बात हुई, बस यहीं से आमिर किरण से प्रभावित हो गए थे। इसके बाद दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदली और दोस्ती शादी में। किरण आमिर की दूसरी पत्नी थीं। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता से शादी की थी। वहीं अब ये शादी टूट गई है। हालांकि बॉलीवुड में आमिर एकलौते ऐसे सितारे नहीं हैं जिनकी दूसरी शादी असफल रही है। आमिर से पहले इन सितारों को भी दूसरी शादी की असफलता झेलनी पड़ी है।