कर्मा कॉलिंग ट्रेलर इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रवीना टंडन का कहना है कि एक एक्टर के तौर पर वह खुद को निर्देशक के सामने समर्पित कर देती है। उन्होंने कहा, 'हर एक्टर को अपने आपको निर्देशक के हाथ में छोड़ देना चाहिए। क्योंकि निर्देशक को हर किरदार की बारीकी पता होता है। इस सीरीज के शूटिंग के दौरान जब मेरे शॉट खत्म होता था, तब निर्देशक रुचि नारायण को एक लुक जरूर देती थी। अगर उनके हिसाब से शॉट ठीक हुआ तो आगे बढ़ते थे,नहीं तो वह इशारों में समझा देती थी कि उन्हें और बेहतर क्या चाहिए।'