हरीश कुमार, करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरीश ने अपने अभिनय की शुरुआत बतौर बाल कलाकार के रूप में की थी। कहते हैं कि हरीश हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम करने वाले इकलौते मेल एक्टर रहे हैं। बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड और क्षेत्रीय भाषाओं की करीब 300 फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 13 साल की उम्र में बतौर लीड अभिनेता के तौर पर काम किया था। प्रताप के निर्देशन में बनी मलयालम फिल्म 'डेजी' से उन्होंने मुख्य अभिनेता के रूप में डेब्यू किया था।