तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। महेश अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। महेश ने अपने अब तक के करियर में एक से एक नायाब फिल्मों में काम किया है। भले ही वह फिल्मी बैकग्राउंड से हों लेकिन अपने दम पर उन्होंने सिनेमा में खुद की अलग पहचान बनाई है। अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने हिंदी फिल्मों के बाद तेलुगू फिल्म 'वामसी' साइन की थी जिसमें उनके साथ लीड रोल में महेश बाबू थे। इस फिल्म से महेश बाबू ने डेब्यू किया था। आज नम्रता महेश बाबू की पत्नी हैं। वहीं महेश बाबू साउथ के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सुपरस्टार्स में से एक हैं। यही नहीं उनके पास अपनी लग्जरी वैनिटी वैन भी है। आइए आपको बताते हैं उनकी वैनिटी से जुड़ी खास बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे।
महेश बाबू की वैनिटी वैन सभी सुविधाओं से लैस है। उसमें बाथरूम, एक टीवी, स्टाइलिश सिटिंग एरिया, किचन और कई सुविधाएं हैं। अभिनेता की लग्जरी वैन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिल जाती हैं। ये वैन अन्य वैनिटी वैन की तुलना में सुपर फैंसी दिखती है। इसको देख साफ जाहिर होता है कि महेश बाबू अपनी जिंदगी किंग साइज यानी राजाओं की तरह जीना पसंद करते हैं।