फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर ने कहा: मैं एलजीबीटीक्यू समुदाय से प्यार करती हूं, सभी को समान मानती हूं, बच्चों को भी ऐसी परवरिश दूंगी

Tue, 12 Oct 2021 03:02 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि वह सभी लोगों को समान मानती हैं। अपने बेटों तैमूर और जेह की भी ऐसी परवरिश देंगी कि वे लोगों के बीच अंतर नहीं करेंगे। उन्होंने यह बयान एलजीबीटीक्यू समुदाय के बारे में बात करते हुए दिया है। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि एलजीबीटीक्यू समुदाय को अलग कहा जाए, यह मुझे पसंद नहीं है।  मेरा मानना है कि हर इंसान एक जैसा है। मैं यह चाहती हूं कि मेरे बेटे भी यही समान विचारधारा साझा करें। गौरतलब है कि करीना कपूर खान के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम तैमूर और छोटे बेटे का नाम जहांगीर है।

करीना अक्सर अपने बच्चों को साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनका छोटा बेटा जहांगीर इसी साल पैदा हुआ है। तैमूर की तरह ही जहांगीर के नाम को लेकर भी करीना कपूर खान को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था। करीना कपूर ने एलजीबीटीक्यू समुदाय को अपना समर्थन देते हुए कहा कि पूरी दुनिया में इस समुदाय से उनके दोस्त हैं। सैफ और वह एलजीबीटीक्यू समुदाय के मुद्दों को लेकर बातचीत भी करते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों को भी ऐसी परवरिश देंगी जिससे वे भी एलजीबीटीक्यू समुदाय से प्यार करें।

 
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना ने एक पत्रिका से बातचीत करते हुए कहा, एलजीबीटीक्यू समुदाय को हम लोगों से अलग कहना मुझे पसंद नहीं है। हम एक हैं। ये ही पूरा विचार है। उन्होंने कहा कि लोग यह क्यों कह रहे हैं एलजीबीटीक्यू अलग है? नहीं! हम सभी अपने दिल, फेफड़े और लीवर के साथ एक जैसे हैं, तो हम उन्हें किसी और तरीके से क्यों देख रहे हैं? मैं सोचती हूं कि मैं हमेशा अपने लड़कों को भी ऐसे ही सोच रखने के लिए कहूंगा। उनका कहना है कि वह अपने बच्चों को ऐसी परवरिश और सोच देंगी कि वे सबको एक दृष्टि से देखेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
सैफ, इब्राहिम, तैमूर, सारा, जेह - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर ने एलजीबीटीक्यू समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, मैं आप लोगों से प्यार करती हूं। मुझे इससे भी प्यार है कि आप हमेशा मुझ पर इतना प्यार बरसाते हैं। मैं पूरी तरह पारदर्शिता के पक्ष में हूं। 

4 of 5
करीना, सैफ, सारा, जेह - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ और मैं दोनों ऐसे लोग हैं जो पारदर्शी तरीके से जीवन जीते हैं और एलजीबीटीक्यू समुदाय से पूरी दुनिया में हमारे दोस्त हैं। हम खुले दिल और खुले विचारों वाले हैं और इसी तरह मैं अपने बच्चों को भी पालूंगी और यही सोच दूंगी। उन्होंने कहा कि हम एलजीबीटीक्यू समुदाय से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं और मुझे लगता है कि ऐसा ही होना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि करीना कपूर खान को आखिरी बार अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ गुड न्यूज में देखा गया था। उनकी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा है, जिसमें मुख्य भूमिका में अमिर खान हैं। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रूपांतरण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें