बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने पहली बार बेटे जहांगीर के साथ परिवार की तस्वीर शेयर की है। अभिनेत्री ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर पति सैफ अली खान, बड़े बेटे तैमूर और छोटे बेटे जहांगीर के साथ तस्वीर शेयर की है। करीना ने सैफ के जन्मदिन के अवसर पर मालदीव से यह तस्वीर साझा की है और सैफ को बर्थडे विश किया है। करीना ने लिखा है 'मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
उन्होंने लिखा, अनंत काल और उससे परे तक मैं तुम्हारा साथ चाहती हूं। बता दें कि आज सैफ का 51वां जन्मदिन है। वह 16 अगस्त 1970 को नई दिल्ली में पैदा हुए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यश चोपड़ा के बैनर के तले बनी फिल्म 'परंपरा' से की थी, जो 1993 में रिलीज हुई।